अमेठी। आखिरकार अमेठी के कांग्रेसियों के लिए अब सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने दिवाली का उपहार भेजा है। इसे कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि अमेठी को गांधी परिवार अपना घर मानता है। अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में यह परिवार हमेशा खड़ा रहता है। दिवाली का पर्व पर अपनों के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की तरफ से उपहार आया है। इसे वितरित कराया जा रहा है। अब तक 5 हजार कार्यकर्ताओं को वितरित किया जा चुका है।