फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात दिन निरस्त रहेगी रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी

Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आगामी सात दिन रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरे साबित होंगे। मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य पूरा करने के लिए रेलवे ने रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी को निरस्त करते हुए पंजाब मेल सहित 12 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का आदेश दिया है। ऐसे में 20 से 26 मार्च तक लोगों को निजी या प्राइवेट साधन से यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन





लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज, अमेठी, फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, ताला खजुरी और मिसरौली स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग स्थानों की ट्रेनों से यात्रा करते है। मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच 20 से 27 मार्च तक ट्रैक दोहरीकरण का कार्य होगा। इसके साथ ही इस रेल मार्ग पर पड़ने वाले स्टेशन का विस्तार होगा। इससे जिले के इन स्टेशनों से होकर वाराणसी-लखनऊ मार्ग की सभी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।




रेलवे की ओर से जारी आदेश में अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 20 से 26 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह अप व डाउन लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 से 26 मार्च तक जफराबाद, सुल्तानपुर होते हुए संचालित होगी। अप व डाउन हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल भी 19 से 25 मार्च तक लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाय लखनऊ-जाफराबाद- सुल्तानपुर होते हुए संचालित होगी। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 20 से 26 मार्च तक लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन





राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 22 से 25 मार्च तो जम्मूतवी-राजेंद्रनगर 19 से 23 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस 21, 23 व 25 मार्च को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाय रायबरेली-ऊंचाहार-फाफामऊ होते 24 से 26 तक चलेगी। ऐसे में इस अवधि में लखनऊ-वाराणसी व रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों संग अन्य यात्रियों को परेशानी होगी। पंजाब मेल सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेन से आरक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी या फिर परिवर्तित मार्ग के स्टेशन पहुंच कर यात्रा करनी होगी।









दी जा रही यात्रियों को जानकारी
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य पूरा करने के लिए गौरीगंज सहित अन्य स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन सात दिन प्रभावित रहेगा। ट्रेनों के निरस्त होने व परिवर्तित मार्ग से जुड़ी सूचना बोर्ड पर चस्पा करने संग प्रसारण के माध्यम दी जा रही है। परिवर्तित मार्ग से संचालित ट्रेन से किस स्टेशन से यात्री यात्रा कर सकते हैं की भी जानकारी दी जा रही है। 27 मार्च से ट्रेनें नियमित समय से गौरीगंज होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें