फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगदीशपुर से गुजरने वाला रायबरेली-अयोध्या हाईवे बदहाल

Sat, 28 Sep 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर थाने के समीप सड़क पर बने गड्ढ़ों में हुआ जलभराव।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में सड़कों की बदहाली से आम लोगों को परेशानी हो रही है। जिले से गुजरने वाले हाईवे पर यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। आलम यह है कि जगदीशपुर कस्बे से गुजरने वाला रायबरेली-अयोध्या हाईवे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जान जोखिम में डाल यात्रा करना लोगों की मजबूरी है।
विज्ञापन



श्रीरामगंज चौराहे से मंगौली के बीच लगभग तीन से पांच किलोमीटर की दूरी में महमदपुर, जायस मोड़, जगदीशपुर थाने के समीप पेट्रोल पंप के सामने, जगदीशपुर पुलिस बूथ, टैक्सी स्टैंड के सामने, रेलवे स्टेशन मोड के समीप से लेकर रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मंगौली मोड़ फोरलेन सड़क का नामोनिशान नजर नहीं आता है। यहां सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। हाईवे पर हुए गड्ढों की गिनती करना मुश्किल है। इन गड्ढों में बारिश के दौरान पानी जमा होने से सर्वाधिक परेशानी लोगों को होती है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।





हाईवे पर गहरे गड्ढों में भरा पानी
जगदीशपुर चौराहे से लेकर थाने और पेट्रोल पंप सब्जी मंडी को आने जाने वाले राहगीरों को पेट्रोल पंप के समीप रायबरेली रोड़ पर बने गड्ढों से आवागमन में परेशानी होती है। इस मार्ग से चौराहे पर आने वालों के साथ ही जायस मोहनगंज तिलोई रायबरेली के रास्ते फतेहपुर बांदा चित्रकूट को आने जाने वाले राहगीरों को यहां से लेकर जायस मोड़ के समीप गड्ढों से दिक्कत उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि शिकायत के बाद भी आज तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन






अयोध्याम धाम को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
रायबरेली अयोध्या हाईवे पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। प्रभु राम की नगरी को रायबरेली के साथ जिले को जोड़ने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन होता है। लेकिन मार्ग की बदहाली व गड्ढे लोगों की यात्रा में रुकावट कर रहे है। पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी समय लगता है। ऐसे नहीं कि हाईवे की बदहाली जिम्मेदारों के संज्ञान में नहीं है। जानकारी के बाद जिम्मेदार मौन बने हैं और राहगीर परेशान हैं।





पुलिस बूथ के सामने बना गड्ढा
जगदीशपुर चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने सुल्तानपुर लखनऊ रोड पर बने गड्ढों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। आसपास के गांवों के लोगों सहित अमेठी, प्रतापगढ़ इलाहाबाद, अयोध्या, रायबरेली, जायस, सलोन, सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। ऐसा नहीं कि इस मार्ग से अफसर व जनप्रतिनिधियों का आवागमन नहीं होता है। अफसर व जनप्रतिनिधियों को गुजरने के दौरान गड्ढे दिखते भी हैं, लेकिन बस मरम्मत का काम नहीं होता है।





रेलवे स्टेशन तक पहुंचना भी मुश्किल
जगदीशपुर अयोध्या रोड पर टेक्सी स्टैंड के सामने बने गड्ढों से रेलवे स्टेशन, मंगौली, डोमाडीह, कटेहटी, रानीगंज, थौरी, हलियापुर, कुमारगंज इनायत नगर, मिल्कीपुर अयोध्या आने जानें वाले राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। राहगीरों की यह समस्या यहां से लेकर रेलवे स्टेशन मोड, रेलवे क्राॅसिंग और मंगौली मोड तक बनी हुई है। लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।




प्रतिमा विसर्जन मार्ग के बदहाल होेने से लोगों में आक्रोश
जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे से नवरात्र के बाद लोग प्रतिमा विसर्जन करने गोमती नदी तट पर जाते है। इन गड्ढों से होकर गुजरने वाले वाहनों से प्रतिमाओं को टूट कर खंडित होने का डर बना है। इससे लोगोें में आक्रोश है। क्षेत्र के केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जय शंकर त्रिवेदी मुन्ना, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर, जिला पंचायत प्रतिनिधी सोनू यज्ञसेनी, सुरेश बबलू त्रिवेदी, आशुतोष पांडेय, श्री प्रकाश तिवारी, राजेश्वर प्रताप सिंह आदि ने इन गड्ढों को नवरात्र के शुरू होने से पहले मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें