फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कुड़वा में बनेगा पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पीडब्ल्यूडी जल्द ही शहर से चार किलोमीटर दूर रामपुर कुड़वा गांव में रायबरेली रोड स्थित भूमि पर अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कराएगा। गेस्ट हउस के निर्माण पर 7.51 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गेस्ट हाउस निर्माण को शासन की ओर से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी दी जा चुकी है। धनावंटन होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

10 साल पहले गठित जिले में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद में जुटे शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग जल्द ही एक अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कराएगा। करीब छह माह पूर्व जिले के दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से इस संबंध में की गई घोषणा के बाद शुरू हुई तैयारी मुकाम पर पहुंच चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के स्थानीय कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट व मानचित्र को विभाग के अलावा शासन का प्रशासनिक व वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। गेस्ट हाउस का निर्माण शहर से चार किलोमीटर पश्चिम स्थित रामपुर कुड़वा गांव में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित भूमि पर होगा। गेस्ट हाउस के निर्माण पर सात करोड़ 51 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम की घोषणा व लोक निर्माण की गेस्ट हाउस निर्माण की कवायद को को मूर्त रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 20 नवंबर 2019 को रामपुर कुड़वा गांव में निशुल्क भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्मित गेस्ट हाउस आठ सूट का होगा। आठ में से दो सूट वीवीआईपी होंगे। गेस्ट हाउस में दो मीटिंग हॉल होंगे। एक मीटिंग हाल 100 लोगों की क्षमता का होगा तो दूसरा 12 लोगों की क्षमता का। गेस्ट हाउस मेें 12 बेड की डॉरमेट्री भी होगी। गेस्ट हाउस की लिए आवंटित संपूर्ण भूमि पर बाउंड्रीवॉल, पिच रोड, वाहन पार्किंग व लॉन बनाया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता आरके चौधरी ने गेस्ट हाउस निर्माण को शासन की स्वीकृति मिलने की बात स्वीकार की। एक्सईएन ने कहा कि चूंकि गेस्ट हाउस का डीपीआर शासन की मांग पर भेजा गया है। ऐसे में जल्द धनावंटन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें