फुरसतगंज। डपका निवासी आशाराम (30) बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वह चाउमीन और बर्गर का ठेला लेकर अकेलवा के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। बाजार के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चला गया। आसपास के लोगों ने आशाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।