फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही पंजाब मेल, यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड के साथ यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। शुक्रवार को हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल निरस्त रही। इसके अतिरिक्त डाउन जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से संचालन हुआ।
विज्ञापन




रेल ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी पर अंकुश नहीं लग सका है। शुक्रवार को हावड़ा-अमृतसर मेल निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने पर लुधियाना, अमृतसर की यात्रा करने पहुंचे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिलीप, सुमित व राजाराम ने बताया कि स्टेशन पहुंचने पर हावड़ा-अमृतसर मेल के निरस्त होने की जानकारी मिली। अधिकांश यात्री परिवर्तित मार्ग गौरीगंज से होकर गुजर रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से गंतव्य के लिए रवाना हुए।


इसी तरह वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रही। ऐसे में दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके साथ ही डाउन जनता एक्सप्रेस, डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे के कारण कुछ विलंब से संचालित हुई हैं। शुक्रवार को अप हावड़ा-अमृतसर मेल व अप काशी विश्वनाथ निरस्त रही। ट्रेनों के स्थिति की सूचना का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें