फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 24 घंटे बाद पहुंची पंजाब मेल, बदल गई ट्रेन तो यात्री हुए परेशान

Fri, 24 May 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 24 घंटे देरी से बृहस्पतिवार को पहुंची। बृहस्पतिवार को पहुंचने वाली पंजाब मेल भी 30 मिनट लेट पहुंची। यात्रियों को ट्रेन को लेकर संशय बना रहा। रात भर गर्मी में यात्रियों को पूरी रात ट्रेन की प्रतीक्षा स्टेशन पर करनी पड़ी। ट्रेन पहुंचने के बाद कई यात्री गलती से दूसरी ट्रेन पर सवार हो गए।
विज्ञापन


बुधवार को गौरीगंज स्टेशन पर दोपहर में 12:25 बजे पहुंचने वाली पंजाब मेल 24 घंटा विलंब से बृहस्पतिवार की दोपहर 12:17 बजे पहुंची। करीब 30 मिनट विलंब से बृहस्पतिवार को गुजरने वाली पंजाब मेल भी पहुंच गई। ट्रेन के आगमन का संकेत होने के बाद यात्रियों में संशय बना रहा। स्टेशन मास्टर कक्ष जाकर जानकारी ली तब ट्रेन पर सवार हुए।

मऊ गांव निवासी अमन परिवार समेत बुधवार को जाने वाले पंजाब मेल से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने पहुंचे थे लेकिन इंटरनेट में ट्रेन की स्थिति देखने के कारण जब वह प्लेटफार्म पर पहुंचे तो उनकी ट्रेन गुजर चुकी थी। इसके बाद मजबूरी में उन्होंने बृहस्पतिवार को गुजरने वाले ट्रेन पर यात्रा की। कमोवेश यही हाल रामजस मौर्य का भी रहा। बृहस्पतिवार की ट्रेन का टिकट करवाने के बाद वह बुधवार वाली ट्रेन पर सवार हो गए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस को निहालगढ़ स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह 8:36 बजे पहुंचना था। लेकिन 11 घंटे बेगमपुरा एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को आने वाली पंजाब मेल 24 घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना प्रसारित कर लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें