फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाबालिग की शादी रुकवाई

Fri, 24 May 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में बुधवार को चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम ने एक बालिका को बालवधू होने से बचा लिया। टीम ने बालिका के परिजनों से बालिग होने से पहले शादी न करने का शपथ पत्र भी लिया है।भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में घूमंतू प्रजाति के लोग रहते हैं। यहां बुधवार की शाम एक बालिका की शादी होनी थी। सूत्रों का दावा है कि शादी समारोह चल रहा था। मेहमान एकत्र थे। एक किशोर दूल्हा बनकर बालिका से शादी करने पहुंचा था। दावत चल रही थी। शादी की रस्में पूरी करने की तैयारी थी। इसी बीच चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम को देखकर भगदड़ मच गई। नाबालिग दूल्हा व बराती वहां से खिसक लिए। टीम ने बालवधू बनने जा रही बालिका, उसके माता, पिता को बुलाया। उनसे बातचीत की। बाल विवाह के नुकसान बताए और ऐसा करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, इसके बारे में बताया। परिवार बालिका की शादी न करने की बात पर मान गया।
प्रोजेक्ट समन्वयक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिस लड़की की शादी होने वाली थी, वह भी नाबालिग थी और जिसके साथ शादी हो रही थी वह लड़का भी नाबालिग था। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम की रुचि सिंह, बेबी सिंह व पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। शादी होने से पहले ही लड़के पक्ष के लोग गायब हो गए थे। लड़की की मां, पिता को समझाया गया। दोनों ने शपथ पत्र दिया है कि जब तक लड़की बालिग नहीं होगी, तब तक उसकी शादी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें