फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंजाब मेल 18 तो हिमगिरि 17 घंटे देरी से पहुंची

Sun, 26 May 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों की बिगड़ी चाल अब तक सुधर नहीं पाई है। शुक्रवार को गौरीगंज पहुंचने वाली डाउन पंजाब मेल व निहालगढ़ पहुंचने वाले हिमगिरि एक्सप्रेस दूसरे दिन शनिवार को पहुंची। यात्रियों को रात भर गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर अमृतसर-हावड़ा के बीच प्रतिदिन संचातिल होने वाली पंजाब मेल से गौरीगंज स्टेशन से करीब 25 यात्री आरक्षित टिकट पर बिहार प्रांत के अलग-अलग स्टेशनों के साथ हावड़ा की यात्रा करते हैं। शुक्रवार को ट्रेन से आरक्षित टिकट बुक करवाने वाले यात्री गौरीगंज पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन देरी से संचालित हो रही है। अल सुबह 4 बजे तक आएगी। मजबूरी में यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। शुक्रवार 12:51 बजे आने वाली पंजाब मेल 18 घंटे देरी से शनिवार सुबह 7:29 बजे गौरीगंज पहुंची। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस शनिवार को तीन घंटा विलंब से पहुंची।
इसी तरह लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस भी निहालगढ़ शुक्रवार शाम 4:46 बजे पहुंचने के बाद 17 घंटे देरी से शनिवार को दिन में 9:39 बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारण से डाउन पंजाब मेल 18 घंटे देरी से संचालित होकर दूसरे दिन शनिवार को गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें