फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा लोगों तक राशन पहुंचाएगी यूपी-112 की पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेसहारा व जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। रविवार को एसपी व डीएम ने पुलिस कार्यालय गेट से यूपी-112 की कई पीआरवी को राशन किट के साथ क्षेत्र के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने लॉकडाउन के दौरान जिले के बेसहारा व ऐसे परिवारों जिनके घर में कोई पुरुष नहीं हैं उन्हें राशन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। एसपी ने इसके लिए जिले की 44 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि घर पर राशन नहीं होने की स्थिति में जो लोग 112 नंबर पर कॉल करेंगे संबंधित थाना क्षेत्र की पीआरवी उनके घर पहुंचकर राशन किट उपलब्ध कराएगी।
सभी पीआरवी पर पर्याप्त मात्रा में राशन किट उपलब्ध करा दी गई है। किट में आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, सब्जी व मसाले रखे गए हैं। वाहनों को रवाना करने से पहले एसपी व डीएम अरुण कुमार ने 10-12 बेसहारा लोगों को मौके पर ही राशन किट वितरित की। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अर्पित कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें