फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाएं: डीएम

Fri, 19 Apr 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैठक लेतीं डीएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य जरूरी निर्देश दिए। डीएम निशा अनंत ने कहा कि निर्वाचन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। आवश्यक सेवाओं वाले विभागों क्रमशः सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, चिकित्सा विभाग, यातायात, मेट्रो, बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस, पावर कॉरपोरेशन, आकाशवाणी, उत्तर पूर्वी रेलवे, दूरदर्शन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी जो निर्वाचन में लगे हैं, उनका पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा देने को कहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आयोग ने चुनाव कार्य में लगे ड्राइवर, कंडक्टर, वाहनों के क्लीनर, वीडियोग्राफर, व्यय निगरानी टीमों के कर्मचारी, नियंत्रण कक्ष में काम करने वाले कर्मचारी, हेल्पलाइन कर्मचारी, मतदान सामग्री एवं ईवीएम रखरखाव आदि के लिए नियुक्त कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने को कहा है।
डीएम ने विभागाध्यक्षों को कहा कि ऐसे कार्मिकों को फॉर्म-12 भरकर तथा उसके साथ कार्मिक के चुनाव ड्यूटी आदेश की छाया प्रति व कार्मिक के वोटर आईडी की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर विभागाध्यक्ष के माध्यम से प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र व्यवस्था के कार्यालय में 25 अप्रैल तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें