मुसाफिरखाना (अमेठी)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। भाजपा के जिला मंत्री अतुल सिंह की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताते हुए अत्याचार बंद कराने की मांग की।
राहुल कौशल विद्यार्थी ने कहा कि जिस तरह हिंदुओं के ऊपर लगातार अत्याचार कर उनको निशाना बनाया जा रहा है, यह बहुत ही शर्मनाक है। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, शिवम मौर्य, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, बलराम अग्रहरि, कपीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद