फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमत से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के ब्लॉक कार्यालय से निकलकर कांग्रेसियों ने ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया।् ज्ञापन में बढ़ी कीमतें वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से किसानों व व्यापारियों को हो रही परेशानी से खफा कांग्रेसी शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन पर उतर आए। सभी ब्लॉक कमेटी कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को तानाशाह बताया। कहा कि कोरोना के चलते उपजे हालातों से जहां लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं वहीं मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें लगातार बढ़ाकर आम नागरिक को महंगाई का शिकार बना रही है।
जिले के सभी 13 ब्लॉक कमेटी कार्यालय से निकले कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को दिया। ज्ञापन में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी आने के बाद बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस करने समेत छह मांगें जल्द पूरी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें