फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मियों की कराई गई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात एक लिपिक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कलेक्ट्रेट को सैनिटाइज करने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। मरीज मिलने के दूसरे ही दिन कलेक्ट्रेट पहुंची मोबाइल वैन के कर्मियों ने दो दिनों में 132 कलेक्ट्रेट कर्मियों का सैंपल एकत्र करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात एक लिपिक गुरुवार देर शाम कोरोना संक्रमित मिला था। कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार से ही कलेक्ट्रेट को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश चल रही है।
संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न टीमें सैनिटाइजर का छिड़काव व रिपोर्ट एकत्र करने में जुटी रहीं। इसके अलावा डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को परिसर में पहुंची मोबाइल मेडिकल टीम ने पहले दिन 50 व शनिवार को 82 लोगों (कलेक्ट्रेट कर्मियों के अलावा आसपास के दुकानदार व अन्य) के सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को भी पूरे दिन सभी कार्यालयों को नगर पालिका के कर्मियों की मदद से सैनिटाइज करने के साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त किया गया। कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी सरकारी कार्यों का निष्पादन प्रभावित होने तथा अफसरों के नहीं आने के विभिन्न स्थानों पर कार्य कराने व प्रार्थना पत्र देने वालों को निराश होकर लौटना पड़ा। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्ट्रेट को पूरी तरह संक्रमण मुक्त करने के बाद सोमवार से सभी कर्मी कार्यालय पहुंचकर कार्यों का निष्पादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें