फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा बृजेश का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा के बूथ पदाधिकारी बृजेश सिंह की हत्या कई दिन बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध परिवारीजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर निवासी बृजेश सिंह की गत बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह बृजेश का शव घर से सात सौ मीटर दूर पूरे पतऊ गांव से होकर गुजरने वाली नहर की पटरी पर पड़ा मिला था। बृजेश को दो गोली मारी गई थी। बृजेश के परिवारजनों ने विरोधी इंद्रप्रकाश सिंह उर्फ लल्लू व उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। नामजद केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इससे नाराज बृजेश के बड़े भाई कमलेश मंगलवार सुबह पूरे परिवार (महिलाओं समेत) के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कमलेश का कहना था कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिवार से जुड़े लोगों को पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कमलेश का कहना था कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे उनका परिवार धरने पर बैठा रहेगा। धरने में गांव के पंकज सिंह समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें