फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा जिले में बुधवार से 241 इंटर कॉलेजों में शुरू होगी। इसके लिए हाईस्कूल में आंतरिक व इंटर में वाह्य शिक्षक को नामित किया गया है। मंगलवार से डीआईओएस ने स्कूलों को नामावली व प्रपत्र वितरित करते हुए ऑनलाइन मूल्यांकन वेबसाइट पर अपलोड करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी अंक वाह्य परीक्षक तो हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। नामावली व प्रपत्र मिलने के बाद मंगलवार से जीजीआईसी से स्कूलों को वितरण किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के लिए स्कूल शिक्षक तो वाह्य मूल्यांकन के लिए गैर जनपद के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त तथा 191 वित्त विहीन स्कूलों नामावली व प्रपत्र प्राप्त करने के बाद सचिव के निर्देशानुसार नामित शिक्षक से संपर्क कर स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि नियत करनी होगी। नियत तिथि पर सभी बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी करते हुए वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के साथ प्रपत्र सील कर कार्यालय में जमा करना होगा। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 12 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें