फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में अनियमितता के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिक्षक व पशुपालन विभाग की भर्ती में घोटालों व बढ़ती बेरोजगारी से खफा कांग्रेसी सोमवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज को दिया। ज्ञापन में भर्ती की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी तथा 69 हजार शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती में हुई अनियमितता से खफा कांग्रेसी सोमवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार से युवाओं के परेशान होने तथा सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप मढ़ा।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज महात्मा सिंह को दिया। ज्ञापन में घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को बर्खास्त करने, भर्ती घोटालों में लिप्त मंत्रियों के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने, पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने तथा प्रदेश में हुए अन्य घोटाले जैसे पीडीएस व जूता-मोजा वितरण की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों से बेरोजगारों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आवश्यक कानून पारित कर बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने मांगेें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, विनोद मिश्र, शत्रुघन सिंह, रामबरन कश्यप, अनूप श्रीवास्तव व राधेश्याम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें