फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करें अभियोजन अधिकारी

Thu, 23 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, विवेचना और जन समस्याओं के निस्तारण, विशेष अभियोजन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा बुधवार को डीएम व एसपी ने बैठक में की। इसमें अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारियों को पैरवी करने व थाना प्रभारियों को गांव तक सूचना तंत्र इकाई सक्रिय कर अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ अभियोजन कार्यों व कानून व्यवस्था से संबंधित बैठक की। जिलाधिकारी ने मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि ग्राम चौकीदारों व अभिसूचना इकाई के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं मिलती हैं। ऐसे में गांव तक सूचना तंत्र इकाई सक्रिय कर अपराधियों पर कार्रवाई करें। पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण व गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए समय से कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि लोक अभियोजन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर पुलिस दूसरे जिले में पदस्थापित सरकारी गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसपी कार्यालय से समन्वय स्थापित करे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करें। बैठक में अर्पित गुप्ता, सभी एसडीएम, सीओ व थानाप्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें