फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगदीशपुर व जामो को जोड़ेगा कादूनाला पर नौ करोड़ से प्रस्तावित पुल

Mon, 28 Oct 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कादूनाले पर पुल बनने से विकासखंड जगदीशपुर व विकास खंड जामो को जोड़कर करीब सात किमी की दूरी कम हो जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें करीब नौ करोड़ की धनराशि से आरसीसी पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



जगदीशपुर के गूंगेमऊ गांव में कादूनाला या नैयानाला पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। जिले का सबसे बाड़ा नाला किसी नदी से कम नहीं है। ऐसे में लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सालभर नाले में पानी का बहाव तेज होता है। वहीं बरसात के दिनों में लोग चाहकर भी इसे पार नहीं कर सकते हैं। ऐसे में इस स्थान पर पुल बनाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से बात की गई है।


स्थानीय विधायक सुरेश पासी के प्रयास से इसे लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तावित किया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि इस नाले पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ दोनों तरफ पुल को जोड़ने के लिए पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिससे लोगों को आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं पहुंच मार्ग के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे किसानों को मुआवजा देकर लेना होगा।
विज्ञापन



कादूनाला पर गूंगेमऊ गांव के पास पुल निर्माण से दोनों तरफ के लोगों को फायदा पहुंचेगा। जिसमें गाई मऊ, मिसरौली, अदरौना, मत्ते का पुरवा, जलावलपुर, कल्यापुर, गौरा, पर्वतपुर व अन्य स्थानीय गांवों के लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी। सबसे अधिक फायदा स्थानीय किसानों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें