फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर पर घूसखोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में संचालित एंबुलेंस सेवा (102 व 108) का संचालन करने वाली कंपनी ईएनटीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर पर रिश्वतखोरी व चालकों से अभद्रता कने का आरोप लगा है। एंबुलेंस चालकों ने एडीएम व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने की मांग की है। कहा है कि प्रोजेक्ट मैनेजर को नहीं हटाया गया तो वे कार्य बाधित करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

कंपनी ईएनटीएस प्रदेश के तमाम जिलों के साथ अमेठी में भी निशुल्क एंबुलेंस सेवा 102 व 108 के करीब 70 वाहनों का संचालन करती है। जिले में व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए कंपनी ने अनुज सिंह को बतौर प्रोग्राम मैनेजर नियुक्त कर रखा है।
शनिवार को एंबुलेंस चालक राजवंत सिंह व कई अन्य चालक के साथ एंबुलेंस चालक सुभाष चंद्र एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व बाद में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे से मिले। चालक सुभाष चंद्र व अन्य चालकों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट मैनेजर आए दिन उनसे अभद्रता करते हैं। कारण पूछने पर चालकों ने कहा कि वे ड्यूटी के बदले रिश्वत चाहते हैं।
विज्ञापन

जो विरोध करता है उसके साथ गाली गलौज करने के साथ उसका नुकसान करने पर उतारू हो जाते हैं। शिकायत लेकर पहुंचे चालकों का कहना था कि यदि प्रोजेक्ट मैनेजर को नहीं हटाया गया तो वे एंबुलेंस सेवा को बाधित करने पर विवश होंगे।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। शिकायती पत्र को कंपनी के जनरल मैनेजर के पास भेजकर आरोपों का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर जांच कराकर प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें