फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोहर्रम के जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक

Tue, 25 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क है। मोहर्रम के जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने मोहर्रम पर साफ-सफाई, विद्युत तथा पानी की समस्या रखी। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराने, विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पानी की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता जल निगम को व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने मोहर्रम के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जुलूस के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों व सोशल साइटों पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्टों/ आपत्तिजनक पोस्टरों पर कड़ी निगरानी रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर लें, जो सभी समस्या है, उसको प्राथमिकता पर निस्तारित कराएं। कहा कि जुलूस में अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन ना किया जाए, इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। एसपी डॉ. इलामारन जी ने कहा मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। यदि किसी भी स्तर पर कोई भी किसी प्रकार की अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें