गौरीगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता व स्थानीय तहसील के सैठा गांव निवासी अनिल सिंह के दादा लालबहादुर सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र भेजकर शोक संवेदना जताई है। प्रियंका गांधी ने पत्र में शोक के समय परिवार को दुख सहन करने की शक्ति के साथ मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रवक्ता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।