अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में अपमिश्रित शराब की बिक्री रोकने के लिए एसडीएम सुनील त्रिवेदी व सीओ मनोज यादव ने आबकारी टीम के साथ दुकानों पर छानबीन की। इस दौरान शराब की बोतलों की स्कैनिंग करने के साथ स्टॉक का सत्यापन किया। जांच के बाद विक्रेताओं को नियमानुसार अधिकृत शराब बिक्री करने का निर्देश देते हुए गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।