फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधानाचार्यो को पूरे सत्र की कार्ययोजना बनानी चाहिए

Mon, 08 Apr 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रांतीय प्रधानाचार्य योजना के तहत विद्या भारती जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्राम भारती, परतोष में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य कार्य योजना बैठक हुई। जिसमें 118 के सापेक्ष मौजूद 90 प्रधानाचार्यों को रविवार को दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रांतीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्त प्रचारक काशी प्रांत रमेश ने कहा कि किसी भी विद्यालय के उत्थान में प्रधानाचार्य की अहम भूमिका होती है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि पूरे सत्र भर के कार्यों की योजना सभी प्रधानाचार्यो को बनाना चाहिए। विद्यालय के आधारभूत विषय- शारीरिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, संगीत शिक्षा, योग शिक्षा, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा,ये पांच आधारभूत विषय बताए। खेल-खेल में शिक्षा शिशु वाटिका में अवश्य करें। पूर्व छात्र के विकास की योजना भी बनाना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि, आचार्य हमारा दक्ष हो,आचार्य का ज्ञान अच्छा हो, विषय वस्तु को रखने की क्षमता हो, कुशलता हो, आचार्य बाल केंद्रित हो, क्रिया आधारित पंचपदीय शिक्षण करने की क्षमता हो, खेल-खेल में शिक्षण करना, सहायक सामग्री का उपयोग करना आदि के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण किया जा सकता है। इस मौके पर काशी प्रांत संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर, जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र, काशी प्रांत के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित, कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, संस्कृत बोध परियोजना प्रमुख राज कुमार सिंह, काशी संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रयाग संभाग निरीक्षक कमलेश, विद्यालय प्रबंधक ओंकार नाथ शुक्ला व प्रधानाचार्य एवं प्रदेश के प्रचार व मीडिया प्रमुख संतोष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें