फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घरेलू कनेक्शन पर 25 लाख का बिल देख चकराया उपभोक्ता

Mon, 08 Apr 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पावर कॉरपोरेशन की गुणा गणित सबसे अलग है। किसका कितना विद्युत बिल आ जाए। यहा शासन का मानक नहीं बल्कि सिर्फ कर्मचारी ही जान सकते हैं। ऐसा ही मामला भेंटुआ विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव पूरे दुबान निवासी एक उपभोक्ता का प्रकाश में आया है। एक किलो वाट के घरेलू विद्युत कनेक्शन का बिल जमा होने के बाद भी पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ता को साढे 25 लाख रुपए से अधिक का विद्युत बिल थमा दिया है। उपभोक्ता परेशान है तो पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी उदासीन है। इसका जिम्मेदार कौन है, क्या मानक हैं, इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक संग्रामपुर के गांव पूरे दुबान मजरे कसारा निवासी राम सुरेश द्विवेदी अमेठी शहर स्थित एक गैस एजेंसी पर कार्य करते हैं। ज्यादातर इनका परिवार और वह अमेठी ही रहते हैं। उपभोक्ता के गांव में विद्युत उपकेंद्र भेंटुआ से विद्युत आपूर्ति होती है। गांव स्थित मकान में राम सुरेश ने एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया। तो 2020 में घर पर मीटर भी लग गया। जिसकी खाता संख्या 8585893000 है। फिक्स चार्ज का ही बिल आता है।
फरवरी माह में 116 रुपए विद्युत बिल आया था जिसको उपभोक्ता ने पेटीएम के माध्यम से 19 फरवरी 2024 को जमा किया था। अप्रैल माह में जब वह विद्युत बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन बिल को निकाला तो वह चौंक पड़े। विद्युत बिल में 500, 1000, दस हजार व एक लाख नहीं सीधा 25 लाख 67 हजार 436 रुपए धनराशि दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

बिल देखने के बाद उपभोक्ता व परिजनों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता के परिजनों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, जिला अधिकारी सहित को टैग करते हुए बिल ट्वीट किया तो विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुबह रविवार का अवकाश होने के बावजूद अधिकारी आनन-फानन में विद्युत बिल सही करने में जुट गए।

घर में बंद रहता है अधिकतर ताला
उपभोक्ता राम सुरेश ने बताया कि गांव में घर बना हुआ है वहां कनेक्शन लिया गया है। कनेक्शन वर्ष 2020 में हुआ था लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभिलेख में 2018 दर्शा दिया है। जिसकी शिकायत भी पूर्व में की गई थी। सिर्फ बाहर ही एक बल्ब जलता है। एक माह में इतना अधिक बिल कैसे आ गया या समझ में नहीं आ रहा है।
त्रुटिवश बिल गलत बन गया था
अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि सुबह ट्वीट होने के बाद डीएम कार्यालय की ओर से इस विद्युत बिल के संबंध में जानकारी हुई तो संबंधित एसडीओ विद्युत बिल तत्काल सही करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग में त्रुटिवश विद्युत बिल गलत बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें