फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम प्रधानों के मौजूदा पंचवर्षीय कार्यकाल में सिर्फ 18 दिन शेष बचे हैं। 25 दिसंबर की रात 12 बजे ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी नया काम नहीं हो सकेगा। शासन के निर्देश पर चुनाव होने तक सिर्फ शासकीय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण व परिषदीय स्कूलों का ही काम हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिले के नव निर्वाचित 682 ग्राम प्रधानों को 25 दिसंबर को एक साथ शपथ दिलाई गई थी। शपथ के बाद सभी ग्राम प्रधान अपने अस्तित्व में आ गए थे। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा।
कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव होने तक किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी नया काम नहीं हो सकेगा। सिर्फ वही कार्य हो सकेंगे जो 25 दिसंबर या उससे पूर्व शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज व्यवस्था के तहत कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोई भी ग्राम प्रधान किसी भी खाते से राशि का आहरण नहीं कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर नियुक्त कार्यवाहक ही राशि की निकासी कर सकेंगे। यह लोग भी नए काम पर कोई खर्च नहीं कर सकते हैं। अगली पंचवर्षीय का चुनाव संपन्न होने तक शासन के निर्देश पर सिर्फ शासकीय कार्य ही हो सकेंगे।
डीपीआरओ श्रेया मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से प्रदेश में 31 जिलों को आत्म निर्भर जिला बनाया गया है जिसमें अमेठी जिला भी शामिल है। कहा कि इस योजना के तहत जिले में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय से जिले की सभी ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जाना है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी इन कार्यों का संचालन कराया जाना है।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों के संचालन के लिए ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत-पंचायत सचिव को कार्यवाहक नियुक्त होने पर अभी संशय है।
डीएम अरुण कुमार ने कहा कि इस संबंध में शासन से अधिसूचना जारी होगी। शासन से जारी अधिसूचना के अनुसार ही ग्राम प्रधान या फिर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत को कार्यवाहक नियुक्त कर नियमानुसार संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें