फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पिछले कई दिनों से सर्द हो रहे मौसम में मंगलवार को अचानक तब्दीली आ गई। सोमवार शाम को जहां मौसम एकदम साफ था वहीं मंगलवार भोर कोहरे की ऐसी चादर छाई की पास मौजूद लोग दिखाई नहीं पड़ रहे थे। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए तो ठंड ने भी दस्तक दे दी।
विज्ञापन

मौसम में अचानक आई तब्दीली के बीच मंगलवार सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में कोहरे की चादर छाई थी। पास खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। आसमान में छाए घने कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार रोक ली वहीं सड़कों पर निकले वाहन रेंगते नजर आए।
अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट होने के चलते ठंड का असर बढ़ गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग अपने घरों पर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते रहे। ऑफिस, स्कूल व ड्यूटी पर जाने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। मंगलवार को दोपहर बाद निकली धूप भी बहुत कारगर साबित नहीं हुई।
विज्ञापन

दिसंबर माह का पहला हफ्ता समाप्त हो चुका है। अभी तक सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की ठंड पड़ रही थी जबकि मौसम दिन में गर्म रहता था। मंगलवार को अचानक मौसम में आई तब्दीली के चलते ठंड ने भी अपना अहसास कराया। बाहर निकले लोगों को अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के मौसम में छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार इस मौसम में अस्थमा व हार्ट के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे लोगों को सुबह-शाम मॉर्निंग वाक करने से भी परहेज करना चाहिए। संभव हो तो धूप निकलनेे के बाद ही बाहर निकलें।
मौसम के अचानक करवट बदलने से सोमवार देर रात शुरू हुआ कोहरा मंगलवार भोर तक पूरी तरह छा गया। हालात यह थे कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक दस मीटर आगे तक देखना मुश्किल हो रहा था। अचानक कोहरे से बढ़ी ठंड के चलते राहगीर अपने को गर्म कपड़ों से ढके आते जाते दिखाई पड़े। कोहरे के चलते ऐसे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई जिन्हें ड्यूटी पर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें