अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन के दौरान महिला प्रशिक्षुओं से अभद्रता के आरोप में बीसए संजय तिवारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डायट प्राचार्य के पत्र के बाद की गई है।
बहादुरपुर ब्लॉक के पूरे सूबेदार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने 28 जनवरी को निपुण आकलन करने आईं दो महिला प्रशिक्षुओं के साथ न केवल जबरन बच्चों को निपुण करने का दबाव बनाया, बल्कि उनसे अभद्रता भी की। प्रशिक्षुओं की शिकायत पर जांच के बाद बीएसए ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है।
बीएसए ने वीरेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध 11 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी किया है। निलंबन अवधि में उन्हें गौरीगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शुकुलडीह से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण में गौरीगंज के बीईओ अर्जुन सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।