फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने लापरवाही पर जताया आक्रोश

Sat, 31 Jan 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत ताला स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की महापंचायत हुई। कार्यकर्ताओं ने 19 जनवरी को जिलाधिकारी को सौंपे गए 10 सूत्री ज्ञापन के निस्तारण में प्रशासन की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमेठी को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



पूर्व सूचना के बाद भी प्रशासन की अनदेखी पर कार्यकर्ता भड़क गए। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सक्षम अधिकारियों को पंचायत स्थल पर भेजने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं ने तहसील या जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस व अधिकारी पहुंचे। नायब तहसीलदार भी पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।



उन्होंने किसानों को 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिला प्रभारी अजय मिश्रा उर्फ विलसन बाबा ने कहा कि ग्राम पंचायत लोहरता सहित कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में की गई धांधली की जांच नहीं हो पाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र कुमार मिश्र, अशोक तिवारी, सुनीता, पवन, शमशाद, जुनैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें