जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को प्रधान प्रतिनिधि ने ब्लॉक में कार्यरत लेखाकार की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद शनिवार को लेखाकार ने केस दर्ज करवाया था।
पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया।
बहादुरपुर ब्लॉक में कार्यरत लेखाकार शिवबरन ने खालिसपुर प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार शुक्ला पर मनरेगा के कार्य में डोंगल लगवाने का दबाव बनाने व विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद रविवार को प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद करते हुए चालान एसडीएम कोर्ट भेजा है। एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद प्रधान प्रतिनिधि का चालान एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।