फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लापता युवक का चार दिन बाद तालाब में मिला शव

Mon, 02 Sep 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुकेश फाइल फोटो
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने के पूरे दलगंजन मजरे कूरा गांव में चार दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में ज़ुटी है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे दलगंजन मजरे कूरा गांव का मुकेश कुमार पासी (28) बुधवार से घर से लापता हो गया था। मुकेश के परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। तालाब में शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो राम मनोहर ने शव की पहचान चार दिन से लापता छोटे भाई मुकेश के रूप में की।
पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई राम मनोहर ने बताया कि एक माह पहले मुकेश परदेस से वापस आया था। बुधवार दोपहर से लापता था। बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। तालाब तक वह कैसे पहुंचा, इस पर सवाल बने हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

काफी मिलनसार था युवक
मुकेश की मौत से मां धनपती बेसुध पड़ी है। आंख खुलते ही बेटे को पूछती है। मृतक के पिता की सात पहले मौत हो गई थी। भाई राम मनोहर, रमेश कुमार व राम प्रवेश का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्राम प्रधान राजू दुबे ने बताया कि युवक काफी मिलनसार था। उसकी मौत से ग्रामीण दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें