फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी व गणित में प्रेरक बने बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत लक्ष्य निर्धारित करने के बाद प्रेरक बीईओ, शिक्षक तथा बच्चों का सम्मान कर अन्य को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के 12 ब्लॉकों में प्ररेणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में निर्धारित प्रेरणा लक्ष्य परीक्षा में भाषा व गणित विषय में उत्कृष्ट करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को ग्रेड कॉंम्पीटेंट बनाते हुए बेहतर शिक्षण कार्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग मिशन प्रेरणा का संचालन कर रहा है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए मिशन का लक्ष्य निर्धारित कर प्रति माह प्रेरक बीईओ, एआरपी, स्कूल व शिक्षक के साथ बच्चों को प्रेरक के रूप में चयनित किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य परियोजा निदेशक विजय किरन आनंद के निर्देश पर बुधवार को जिले के गौरीगंज, जामो, अमेठी, संग्रामपुर, भादर, भेटुआ, जगदीशपुर, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना, तिलोई, बहादुरपुर व सिंहपुर परिक्षेत्र में संचालित स्कूलों को शामिल करते हुए समारोह पूर्वक ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में निर्धारित प्रेरणा लक्ष्य परीक्षा में भाषा व गणित विषय में उत्कृष्ट करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के दस-दस बालक/बालिकाओं का चयन कर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेहतर शिक्षण विधि से शिक्षकों को परिचित कराते हुए बच्चों को स्कूल से जोड़ने व शिक्षित होने के प्रति प्रेरित किया।
गौरीगंज में एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व बीईओ शिव बहादुर मौर्य, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बहादुरपुर में बीएसए विनोद कुमार मिश्र समेत सभी ब्लॉकों में बीईओ के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि प्रेरणा ज्ञानोत्सव विद्यालय को प्रेरक बनाने की सकारात्मक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें