फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारी तेज

Sat, 21 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम का जायजा लेते डीएम व एसपी
विज्ञापन
अमेठी। 30 अक्तूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारी तेज हो गई है। भादर के त्रिसुंडी स्थित कोकाकोला फैक्टरी के शुभारंभ में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

त्रिसुंडी में एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, कोकाकोला पेयपदार्थ के लिए करीब 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक संयंत्र लगा रही है। फैक्टरी से 650 लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार व करीब एक हजार लोगों को अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
फैक्टरी से अमेठी के विकास को भी गति मिलेगी। 30 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ इलामारन जी त्रिसुंडी पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों ने सीआरपीएफ सेंटर में हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य प्रबंधों की जांच की। इससे पहले 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अमेठी के गौरीगंज में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें