फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैमाइश के दौरान हुए विवाद में चार लोग गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। पैमाइश के दौरान हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाने के पूरे दिलीप शाह मजरे छतहुआ में राजस्व टीम की ओर से की जा रही पैमाइश के दौरान विवाद हो गया था। विवाद के बाद गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों को पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस विभाग की टीम सड़क की पैमाइश कर रही थी। पैमाइश से नाराज राम प्रसाद, अमित कुमार, श्यामा देवी, धनपता देवी व शंकरगंज निवासी फूलमता ने ईंट पत्थर फेंककर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

एसओ धीरेद्र कुमार यादव ने बताया कि राम प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। अन्य चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें