फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणेश उत्सव की तैयारी तेज, पंडालों में विराजेंगे बप्पा

Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गणेश महोत्सव का शुभारंभ होते ही तहसील क्षेत्र बप्पा की भक्ति में रंगने लगा है। बुधवार से जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान होंगी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजेंगे।
विज्ञापन




मूर्तिकारों ने छोटे-बड़े सभी आकार की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर बाजार में सजा दी हैं। बेनीपुर, विशेषरगंज और दुर्गापुर बाजारों में प्रतिमाओं की बिक्री जोरों पर है। शहर में पंडाल सजावट का काम एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दिया गया है। गणेश पूजा समितियों के कार्यकर्ता बिजली, सजावट और पूजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। इस बार महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर सात सितंबर (पूर्णिमा) को समापन होगा। आयोजन के प्रति भक्तों में गहरी उत्सुकता है।


कहीं घरों में छोटी प्रतिमाएं स्थापित होंगी तो कहीं विशाल पंडालों में बड़ी प्रतिमाएं विराजेंगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रतिमाओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। पांच फीट की प्रतिमा जो बीते साल करीब चार हजार रुपये में मिलती थी, अब पांच हजार रुपये से ऊपर बिक रही है। मूर्ति विक्रेता शिवकुमार ने बताया कि रंग, मिट्टी और अन्य कच्चा माल पहले से महंगे हो गए हैं। इसी कारण कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी। करीब डेढ़ माह पहले से प्रतिमाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था। इस बार बाजार में तीन सौ रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें भक्त अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें