फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तैयारियां पूरी, कल दो केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा

Sat, 04 May 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नीट यूजी परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र निर्धारित हैं। दोनों केंद्रों पर रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। इसी तैयारियों को लेकर जिम्मेदार जुटे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को नीट यूजी परीक्षा कराई जाएगी। देशभर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट एग्जाम में जिले में 722 परिक्षार्थी सम्मलित होंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा के लिए सेपियन स्कूल रायपुर फुलवारी गौरीगंज रोड अमेठी में 388 तथा सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर केशवनगर अमेठी में 384 परिक्षार्थियों के परीक्षा प्रबंध किया गया है।
एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर देवमणि उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होकर 5:20 बजे समाप्त होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश 11 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं भारत सरकार द्वारा जारी आईडी की मूल प्रति रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें