फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग लगने से 25 बीघे गेहूं की फसल राख

Sat, 04 May 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गेहूं की फसल में आग बुझाते हुए दमकल कर्मी
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पराली जलाने की लगातार हो रही घटना अपील व जागरूता के बाद कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को सीवान में अचानक आग लगने से 25 बीघे गेहूं फसल जलकर राख हो गई। बाजारशुकुल क्षेत्र के इंदरिया ग्राम पंचायत के ठाकुरगंज बाजार के पास स्थित सीवान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर जब तक काबू पाया करीब 25 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके 24 बीघा व बुद्धू साहू का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण पराली जलाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें