गौरीगंज (अमेठी)। जिले में 38 लाख पौध रोपित कर शनिवार को रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी है। जगदीशपुर के कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही महाभियान का शुभारंभ करेंगे। नोडल अधिकारी अनामिका सिंह ने भी भ्रमण कर अभियान की हकीकत परखेंगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है।
शनिवार को वन विभाग व अन्य 24 स्थान अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 38 लाख पांच हजार 188 पौधे रोपित होंगे। महाभियान की निगरानी जोनल के साथ सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। नंदन वन, ग्राम वन व बाल वन भी तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।
15 अगस्त को 7.77 लाख रोपित होंगे पौधे
आजादी जश्न के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वतंत्रता दिवस पर भी जिले में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में वन विभाग तीन लाख 33 हजार 630 तो अन्य विभाग तीन लाख 96 हजार 542 पौध रोपित करेगा। 15 अगस्त तक जिले में 45 लाख छह हजार छह 360 पौधे रोपित किए जाएंगे।
करनी होगी जियाटैगिंग
पौधरोपण के बाद हरीतिमा वन एप पर वन विभाग की ओर से प्राप्त यूजरआईडी व पासवर्ड की मदद से जियोटैगिंग करनी होगी। प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि सभी विभागों व ग्राम पंचायतों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निशुल्क पौधे वितरित किए जा चुके हैं। कहा कि प्रत्येक घंटे रोपित पौधों की सूचना कंट्रोल रूम में संकलित की जाएगी, जहां से सूचना एकत्र कर शासन को प्रेषित की जाएगी।
पौधरोपण को लेकर बनी रणनीति
जिला पंचायत में शुक्रवार को पौधरोपण को लेकर बैठक हुई। अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी पर प्रकाश डाला। साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।