फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसने की तैयारी

Sat, 10 Aug 2024 06:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंजीकरण के बगैर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थान जिला प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गए हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे अवैध कोचिंग संस्थानों पर शिक्षा विभाग नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में कोचिंग सेंटरों की जांच के नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे।
विज्ञापन


जिले में कोचिंग सेंटर संचालन करने के लिए शिक्षा विभाग में उनका पंजीकरण होना आवश्यक है। शिक्षा विभाग सिर्फ ऐसे ही कोचिंग संस्थान को पंजीकृत करता है, जोकि सभी प्रकार के मानक पूरे करते हों। दिल्ली में बीते दिनों हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में जिले में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे शिक्षा संस्थानों को खोजा जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, जिले में कोचिंग संस्थानों की संख्या करीब 50 से ज्यादा है। पंजीकरण मात्र छह ने ही कराया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में सभी 13 ब्लॉकों में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाध्यापक को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी, जोकि क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटर की नियमित जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें