फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
फुरसतगंज ​स्थित म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : फुरसतगंज ​स्थित म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा हुई। जिले की 367 मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। नमाज के दौरान मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई।आखिरी जुमा होने के चलते सुबह से ही मस्जिदों के आसपास हलचल बढ़ गई। नमाज के समय तक हर ओर भीड़ नजर आई। अमेठी कस्बे की जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में नमाज अदा हुई। नमाज से पहले मौलाना ने तकरीर में रमजान की अहमियत बताई। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अमेठी की 32 मस्जिदों में नमाज अदा हुई। गौरीगंज मुख्यालय स्थित ईदगाह मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जगदीशपुर में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ अतुल सिंह निगरानी करते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। जामा मस्जिद अमेठी के मौलाना साजित खान ने बताया कि रमजान में दो बार अलविदा की नमाज का अवसर लंबे समय बाद मिला है। करीब 26 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें