फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंगोली में प्रतिमा, निबंध में राखी अव्वल

Sun, 26 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज मवई में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्त्रोत : ​शिक्ष
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज मवई में शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिमा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साधना द्वितीय और सेजल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में राखी ने प्रथम, शुभी ने द्वितीय और हितेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रद्धा सिंह प्रथम, राखी द्वितीय और सन्नो तृतीय स्थान पर रहीं।


प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि कक्षा छह से 122 तक के छात्र नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। विषयों की समझ कर और लिखकर तैयार करने की बात समझाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें