फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर की टीमों ने जीते मैच

Sun, 25 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में शनिवार को जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रही स्वामी परमहंस जी महाराज स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर टीम के बीच हुआ। प्रतियोगिता का चौथे दिन दोनों मैच का उद्घाटन बतौर अतिथि समाजसेवी इंदु कुमार पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। पहला मैच सुल्तानपुर टीम और प्रतापगढ़ टीम के बीच हुआ। सुल्तानपुर टीम के कप्तान सकलैन अहमद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सुल्तानपुर टीम ने 18.5 ओवर में ऑल आउट होकर 86 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच बराबर होने के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर का निर्णायक मैच हुआ। जिसमें प्रतापगढ़ टीम के गेंदबाज ऋतिक श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रतापगढ़ को विजय दिलाई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच ऋतिक श्रीवास्तव, बेस्ट बॉलर सचिन राजपूत, फाइटर ऑफ़ द मैच सकलैन अहमद, सर्वाधिक सिक्सर विवेक ने लगाए। बेस्ट बॉलर ऋतिक श्रीवास्तव रहे। दूसरा मैच जौनपुर और सुल्तानपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तानपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विवेक खोकर 136 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने जौनपुर की टीम मात्र 20 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

मैच में मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर मोहम्मद हसन खान, बेस्ट बैट्समैन सचिव राजपूत, फाइटर ऑफ द मैच अंतर विश्वास रहे। इस मौके पर निदेशक प्रांजल तिवारी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, गोविंद मौर्य, नरसिंह यादव, रंजीत यादव, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, आशीष ओझा, नितिन, गोपाल बरनवाल, अखिलेश शुक्ल, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें