फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वर्चुअल शिलान्यास के लिए स्टेशन परिसर में तैयारियां तेज

Sun, 25 Feb 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण को लेकर पीएम का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम सोमवार को होगा। इसको लेकर गौरीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर में टेंट आदि लगाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर गौरीगंज और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए चयन किया गया है।
26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर हाेने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सेल्फी प्वाइंट बैनर सहित अन्य व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज प्रवीण सिंह और स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर परिसर में व्यवस्थाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

26 फरवरी को वर्चुअल के माध्यम से पीएम शिलान्यास करेंगे।सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के तीन रेलवे स्टेशन शामिल है।
प्रचार प्रसार में जुटे भाजपाई
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। सांसद के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें