अमेठी सिटी। मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले गौरीगंज कस्बा निवासी प्रांजल यादव व धर्मेंद्र मिश्र का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पांच अक्तूबर को अयोध्या में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों ने प्रतिभाग किया था। गोरखपुर में आठ और नौ अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभाग करेंगे। प्रांजल हेड कांस्टेबल विजेंद्र यादव के बेटे हैं। दोनों के चयन से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।