फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैडमिंटन में आसमीन, कैरम में दीपिका अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, कैरम और वॉलीबाल मुकाबलों में उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में आसमीन ने प्रथम, मो. रेहान ने द्वितीय और नेहा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कैरम में दीपिका तिवारी प्रथम, गुलनार द्वितीय और रोजी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि वॉलीबाल में आर्यभट्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, गोलवलकर टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य अजय शुक्ल ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें