फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधान ने सामुदायिक शौचालय में जड़ा ताला, ग्रामीणों में रोष

Thu, 05 Sep 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के लौली गांव ग्रामसभा में बने सामुदायिक शौचालय में ग्राम प्रधान ने ताला जड़ दिया है। इससे गांव के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। इस शौचालय को ग्राम प्रधान निजी तौर पर इस्तेमाल करते हैं। कई गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर इस मामले की मंगलवार को शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्रामीण गौरव तिवारी, उमेश कुमार, संत बख्श यादव, भीखू यादव, श्यामू तिवारी आदि का कहना है कि प्रधान की मनमानी से ग्रामीणों ने नाराजगी है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव में बने सार्वजनिक शौचालय में ताला लगा रखा है। वह अपने निजी और गृह शौचालय के रूप में उपयोग करते हैं। शौचालय में ताला बंद होने से महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। उनकी सुरक्षा को भी खतरा है।
आरोप है कि गांव में होने वाले किसी शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों के मौके पर भी ताला बंद रहता है। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में भी घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हालांकि ग्राम प्रधान ने इन आरोपों का खंडन किया है। ग्राम प्रधान सर्वेश विश्वकर्मा ने बताया कि आरोप गलत हैं। राजनीतिक द्वेष भावना से उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें