फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधान की जगह प्रतिनिधि कर रहे प्रधानी, खाता सीज

Sat, 12 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम प्रधान के स्थान पर उनके प्रतिनिधि द्वारा ग्राम पंचायत के विकास का संपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण की शिकायत पर डीपीआरओ ने खाता सीज करा दिया है। पंचायत सचिव को कराए गए कार्यों का अभिलेख तीन दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत हुसैन कला के ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं कार्य न करके अपने प्रतिनिधि से कार्य करवाया रहे थे। जगदीशपुर ब्लॉक के बड़गांव निवासी अभिनंदन ने अमेठी दौरे पर आई सांसद स्मृति इरानी से प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अनियमितता करने की शिकायत की थी। जगदीशपुर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि ग्राम प्रधान के स्थान पर उनके प्रतिनिधि फरहान रसूल उर्फ मोनू कार्य कराते हैं। जिसे ग्राम प्रधान ने स्वीकार किया है। जिसकी जांच डीपीआरओ करेंगे। इस लिए जांच कार्यवाही पूरा होने तक सरकारी धन को निकाल कर उसका दुरुपयोग रोकने के लिए पंचायत के खाते पर रोक लगा दी गई है।
सचिव ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 व 2023-24 से संबंधित सभी अभिलेख व पत्रावलियां तीन दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं कार्य कराएं। इसमें लापरवाही मिलने व जनप्रतिनिधि से ग्राम प्रधानी कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच में दोषी मिलने के बाद ग्राम प्रधान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें