फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मजदूरों का 81.53 लाख हजम कर गए 30 प्रधान व सचिव

Sat, 12 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परिवार का भरण पोषण करने के लिए कड़ी धूप में मेहनत कर पसीना बहाने वाले मजदूरों की मजदूरी को ग्राम प्रधान व सचिव हजम कर गए हैं। शिकायत के बाद जब जांच हुई तो 30 ग्राम पंचायतों में 81.53 लाख रुपये से अधिक का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज विभाग कार्रवाई करने में लग गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने व मरम्मत के लिए सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग, 14वें वित्त आयोग व मनरेगा आदि के तहत धन उपलब्ध कराया जाता है। विकास कार्य कराने में मेहनत करने वाले मजदूरों को मजदूरी दी जाती है। जॉबकार्ड धारक मजदूरों के बैंक खाते में धन भेजा जाता है। ग्राम प्रधान व सचिव के गठजोड़ ने मजदूरों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मजदूरों काे भुगतान न करके जिम्मेदार अपने व अपने चहेतों के बैंक खाते में धन भेजकर बंदर बांट कर लिया है।
ग्रामीणों की शिकायत पर हुई प्रथम जांच में 30 ग्राम प्रधान व सचिव 81.53 लाख रुपये से अधिक की धनराशि की अनियमितता करने के दोषी मिले हैं। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने कहा कि सभी संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित जवाब मांगने के लिए पत्र तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में मिली अनियमितता
डीपीआरओ कार्यालय के पास मौजूद सूचनाओं के अनुसार के शाहगढ़ ब्लॉक के भनियापुर, सेंवई हेमगढ़ व दुलापुर कला तो जामो ब्लॉक के दक्खिनवारा, लखना बसंतपुर, राजामऊ, जनापुर, गोरियाबाद, हरकरनपुर, वर्रा, ऐंधी, सरमें, भोंए, रामबक्शगढ़,अचलपुर, बाबूपुर, डीघा गोपालपुर, बलभद्रपुर, मवई, उमराडीह, भीखीपुर, शाहपुर, अजबगढ़ व बाजगढ़ी, तिलोई ब्लॉक रमई, कमई, भेलाई कला, सेमरौता, ढोढनपुर व हसवा में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है।

नोटिस जारी कर मांगा जवाब
ग्राम पंचायतों में मिली अनियमितता की शिकायत पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। नोटिस में साक्ष्य समेत जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद परीक्षण करा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीकांत यादव-डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें