फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंधी में उड़ी बिजली, बारिश से भीगी फसल

विज्ञापन
मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल। - फोटो : मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आधी रात आए आंधी-तूफान के साथ ही बिजली गिरने से जिले भर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने व लाइन में फॉल्ट से 650 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कहीं छह तो कहीं 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, हल्की बारिश से खेतों में पड़ी कटी फसल भीग गई। इससे किसान परेशान हो उठे।
विज्ञापन

मौसम में आए अचानक बदलाव से मंगलवार आधी रात तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बादलों की गरज के साथ ही बिजली गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। गौरीगंज के बरनाटीकर गांव की बिजली रात भर गुल रही। थौरी में दो तो कोछित में एक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से रात एक बजे बिजली गुल हो गई। संग्रामपुर, अमेठी, जगदीशपुर, तिलोई, सिंहपुर और जायस इलाके में भी लाइन में फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में खराबी से 650 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बारिश थमते ही रात से शुरू हुआ मरम्मत कार्य बुधवार दोपहर तक चलता रहा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने व आंधी की वजह से कई जगह ट्रांसफार्मर खराब होने और लाइन में फॉल्ट की समस्याएं आईं। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ ही लाइन की खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें