फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग से चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 31 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के भौसिंहपुर में बिजली लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बृहस्पतिवार को 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, लोकल फॉल्ट और लगातार ट्रिपिंग से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिला मुख्यालय समेत अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरे मौसम में लोगों को पेयजल संकट, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में परेशानी हुई। किसानों की धान की रोपाई और सिंचाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन



गौरीगंज पावर हाउस से बुधवार शाम से ही बिजली की आवाजाही बनी रही। रात करीब आठ बजे आपूर्ति ठप होने के बाद एक घंटे में बहाल हुई, लेकिन पूरी रात ट्रिपिंग जारी रही। बृहस्पतिवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी भरने और दैनिक कार्यों में दिक्कत हुई। करपिया उपकेंद्र से रात में छह बार आपूर्ति बाधित हुई, जबकि दोपहर 2:40 बजे 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के बाद देर शाम तक कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रही।


शुकुलपुर, जगदीशपुर, महोना, भादर, पनियार, मुसाफिरखाना, जामों, मऊ, बेनीपुर, अमेठी, जायस, तिलोई और सेमरौता उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन मिलाकर आठ से 10 घंटे तक बिजली की आवाजाही बनी रही। पनियार पावर हाउस, एचएएल कोरवा और नौगिरवा क्षेत्र में भी कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग से इनवर्टर जवाब दे गए और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई अघोषित कटौती नहीं की गई। लोकल फॉल्ट या लाइन में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए आपूर्ति रोकनी पड़ी। खराबियां दूर होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

मेन सप्लाई और फीडर फॉल्ट से कई गांव भी रहे प्रभावित
अमेठी। पीठीपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बुधवार शाम मेन सप्लाई बाधित रही। नैनहा में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शटडाउन, गंगौली फीडर में ब्रेकडाउन और कोहरा गांव के पास 11 केवी लाइन का तार टूटने से कई गांवों में बिजली प्रभावित हुई। एसडीओ लालजी ने बताया कि सभी खराबियां दूर कर चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें